कोरोना पर लेख, कविता, पेंटिंग और रिसर्च पेपर पर मैपकास्ट देगा ईनाम
भोपाल
मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद( मैपकास्ट) कोरोना वायरस पर लेख, रिपोर्ट,कविता,रिसर्च पेपर, पेंटिंग की आॅनलाइन प्रतियोगिता करा रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि तीन मई है। उम्मीदवार महानिदेशक मैपकास्ट के ई-मेल पते पर अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। उम्मीदवार मोबाइल नंबर 9425093823,9981592693 एवं 9981453795 पर संकर्प कर सकते हैं।
स्कूली बच्चे लॉक डाउन के कारण पर्यावरण में होने वाले सकारात्मक बदलाव विषय पर पेंटिंग, वैज्ञानिक कविता, रिपोर्ट भेज सकते हैं। शोधार्थी एवं प्राध्यापक कोरोना से संबंधित विषय पर रिसर्च पेपर और प्रदेश में कोरोना के संबंध में प्रयोगशाला के निर्माण हेतु प्रयासों से संबंधित लेख एवं रिपोर्ट भेज सकते हैं। स्कूली बच्चों में प्रथम पुरस्कार विजेता को पांच हजार, द्वितीय को तीन हजार और तृतीय को दो हजार रुपये दिए जाएंगे। शोधकर्ता और प्रोफेसर को प्रथम पुरस्कार दस हजार, द्वितीय छह हजार और तृतीय को चार हजार रुपये दिए जाएंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 
