कोरोना: महाराष्ट्रके नए मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आज करीब 26 हजार नए केस आए सामने
मुंबई
देश में कोरोना के मामलों में एकबार फिर इजाफा देखा जा रहा है। नए पॉजिटिव केस के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा नए मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। देर शाम राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 26 हजार के करीब नए मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि कल का यह आंकड़ा 23,179 था। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 25,833 नए मामले सामने आए जो कि महामारी की शुरुआत से अब तक प्रतिदिन सामने आने वाली सर्वाधिक संख्या है। मुंबई में भी एक दिन में सर्वाधिक 2,788 मामले सामने आए। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में राज्य में 25,833 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामले 23,96,340 हो चुके हैं। अभी तक 53,138 मरीजों की इस महामारी ने जान ले ली है। आज 58 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
ठाणे जिले में कोरोना के 1804 नए मामलों की पुष्टि
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह तक कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 1804 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,80,732 हो गई है। एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से छह और मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 6355 हो गई है। जिले में मृत्यु दर 2.26 फीसदी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले में कोरोना के संक्रमण से 2,63,139 लोगों को निजात मिल चुकी है। जिले में कोरोना रिकवरी दर 93.73 फीसदी है। अभी भी जिले में 11,238 सक्रिय मामले हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
