गणपत्ति बाप्पा मौर्या: सीएम हाउस में विराजेंगे गजानन, परिवार संग प्रतिमा लेने पहुंचे शिवराज
भोपाल
प्रदेश के साथ ही देश भर में गणेशोत्सव की धूम है, आम आदमी के साथ साथ हर खास भी पूजा-अर्चना में मग्न है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भगवान् श्री गणेश की आराधना में जुट गए हैं| प्रदेश भर में आज घर घर गजानन विराजेंगे| सीएम हाउस में भी गणेश प्रतिमा की स्थापना होगी| जिसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज प्रतिमा लेने पहुंचे| इस दौरान उनके साथ पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटे कुणाल ओर कार्तिकेय भी मौजूद रहे| गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ती मोरया के जयकारे के साथ शिवराज गणेश प्रतिमा को सीएम हाउस ले गए, जहां विधि विधान के साथ स्थापना की जायेगी|
मुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनायें दी है। उन्होंने कामना की है गणेश चतुर्थी पर हर घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शुभकामना संदेश में कहा कि बुद्धि और समृद्धि के आराध्य देव भगवान श्री गणेश जीवन में श्रेष्ठ और सृजनात्मक कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से गणेश चतुर्थी पर्व को उत्साह, उल्लास, उमंग, सौहार्द और सदभाव की गौरवशाली परंपराओं के साथ मनाने का आग्रह किया है।
bhavtarini.com@gmail.com 