गरज चमक के साथ होगी भारी बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

गरज चमक के साथ होगी भारी बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

भोपाल

मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश से लोगों को राहत मिली है। सोमवार को राजधानी समेत की शहरों में सुबह सुबह हुई बारिश से शहर का तापमान काफी नीचे आ गया। उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को दो-तीन दिन में बारिश से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 48 घंटे में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्रदेश में मानसून महरबान होने की उम्मीद जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जबलपुर एवं इंदौर संभाग के लगभग सभी जिलों में बारिश हुई। तो वहीं भोपाल, उज्जैन एवं ग्वालियर संभाग के कुछ जिलों में अच्छी बारिश हुई। नरसिंहपुर में 12 सेमी, बड़वानी में 9 सेमी, मनसा में 9 सेमी, बदनावर में 8 सेमी, सरदारपुर में 7 सेमी वर्षा दर्ज की गई है। साथ ही भोपाल समेत कई स्थानों पर हल्की बारिश से लेकर तेज बौछारें सुबह तक पड़ती रहीं।

बुरहानपुर जिले में तेज बारिश के कारण नदी-नालों में पानी भर गया। इसके अलावा सीहोर, नीमच, खरगोन और बड़वानी जिले समेत पूर्वी मध्य प्रदेश के भी कई हिस्सों में कई स्थानों पर बूंदाबांदी और कई क्षेत्रों में तेज बारिश दर्ज हुई।

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

आगामी 48 घंटों में सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, देवास, नीमच, होशंगाबाद, बालाघाट, मंडल, डिंडोरी, अनूपपुर, खंडवा, खरगोन, धार और मंदसौर जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावनाएं हैं।

यहां हल्की वर्षा की संभावना

प्रदेश में अगले 24 घंटो के दौरान सीहोर, इंदौर, धार, भोपाल, हरदा, बैतूल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी और होशंगाबाद जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की सम्भावना है।