गांधी मेड‍िकल कालेज के नर्सिंग स्टाफ ने हड़ताल वापस ली

भोपाल
गांधी मेड‍िकल कालेज का नर्सिंग स्टाफ आज अपने काम पर वापस लौट आया  है। पैरामेड‍िकल स्टाफ ने कल ही अपनी हड़ताल समाप्त कर दी थी।

मेड‍िकल कालेज के डीन डॉ. सोनगरा ने बताया कि आज 1530 मरीजों को बाह्य रोगी विभाग में देखा गया। गंभीर बीमारियों से पीड़ित 67 मरीजों को भर्ती किया गया। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 93 मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दी। आज तेरह आपरेशन भी हुए।