गीकाा के पिरामिड के नजदीक मिले साढ़े 4 हजार साल पुराने घर

वाशिंगटन
शोधकर्ताओं ने मिस्र में गीकाा के पिरामिड के नजदीक दो प्राचीन आवास खोजे हैं। संभव है कि उन मकानों में करीब साढ़े चार हजार साल पहले अद्र्धसैनिक बलों के लिए भोजन की देखरेख करने वाले अधिकारी रहते होंगे। अमरीका के ‘ एशियन्ट इजिप्ट रिसर्च एसोसिएशन ’ के शोधकर्ताओं ने इन मकानों का पता लगाया है। उनका मानना है कि उस वक्त पिरामिड का निर्माण किया जा रहा होगा।
शोधकर्ताओं ने बताया कि एक मकान में भोजन की निगरानी से संबंधित अधिकारी रहते होंगे। दूसरे मकान में पुजारी रहते होंगे जो ‘ वादात ’ नामक संस्था का हिस्सा थे। ‘ एशियन्ट इजिप्ट रिसर्च एसोसिएशन ’ के निदेशक मार्क लेहनेर ने बताया कि उन्हें प्राचीन मिस्र में पुजारियों की संस्था ‘ वादात ’ के उल्लेख वाली मुहरें मिली हैं जो सरकार के उच्च अधिकारी हो सकते हैं।
‘लाइव साइंस’ की रिपोर्ट के अनुसार दोनों आवास गैलरी नामक संरचनाओं की श्रृंखला के नजदीक स्थित हैं जो अद्र्धसैनिक बलों के आवास हो सकते हैं। लेहनेर ने बताया कि इन गैलरियों में एक हजार से अधिक लोग रहते होंगे।