जय श्रीराम पर बोले आजम खान, 'अल्लाह-हू-अकबर से भी ऐतराज नहीं होना चाहिए'
नई दिल्ली
लोकसभा में जय श्रीराम के नारे लगाने पर विपक्षी दलों के नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब रामपुर से एसपी सांसद आजम खान ने भी जय श्रीराम के नारे पर कहा कि उन्हें इससे कोई ऐतराज नहीं है। अक्सर विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहनेवाले एसपी सांसद ने कहा कि किसी को अल्लाह-हू-अकबर से भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
आजम खान ने जय श्रीराम के नारों पर कहा, 'हमें जय श्रीराम के नारों से क्या ऐतराज हो सकता है? हम तो ऐसे नारों का विरोध नहीं करते हैं। किसी को अल्लाह-हू-अकबर से भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए।' आजम ने इसके बाद कुछ शायराना अंदाज में कहा कि बात निकली है तो दूर तलक जाएगी। बता दें कि मंगलवार को एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी जब शपथ ले रहे थे उस वक्त बीजेपी के कुछ सांसदों ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए थे।
मंगलवार को ही एसपी सांसद शफीकुर्रहमान के शपथ ग्रहण के दौरान बीजेपी सांसदों ने वंदे मातरम के नारे लगाए थे। शपथ ग्रहण के बाद एसपी सांसद ने वंदे मातरम को इस्लाम के खिलाफ बताते हुए भारत का संविधान जिंदाबाद कहा था। आरएसएस और बीजेपी पर जुबानी वार के लिए चर्चित आजम खान ने जय श्रीराम के मुद्दे पर जरूर अलग बयान दिया है।
bhavtarini.com@gmail.com 