देश में फिर बढ़े कोरोना के मरीज, बीते 24 घंटे में सामने आए 43846 नए केस
नई दिल्ली
एक बार फिर से देश में कोरोना के मरीजों में इजाफा हुआ है, ताजे आंकड़े डराने वाले हैं। देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लगा दिए गए हैं तो भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में 43,846 नए केस सामने आए हैं, जबकि 197 लोगों की मौत हुई और 22,956 मरीज ठीक हुए हैं।
देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,15,99,130 हो गई है और मौत का आंकड़ा 1,59,755 पहुंच गया है। देश में अभी सक्रिय मामले 3,09,087 हैं, जबकि 1,11,30,288 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर जा चुके हैं और भारत में अभी तक 4,46,03,841 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।
bhavtarini.com@gmail.com

