नक्सलियों ने किया आईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल

नक्सलियों ने किया आईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल

राजनांदगांव (मानपुर)
 छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में नक्सलियों ने आईडी ब्लास्टर कर मतदान को बाधित करने की कोशिश की। इस घटना में ITBP का एक जवान घायल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक मानपुर पुलिस डिवीजन के अंदरूनी हिस्से में नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट किया। एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि दरअसल नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन गनीमत रही कि ये बम ठीक से ब्लास्ट नहीं हो सका। उसी दौरान ITBP के जवान सर्चिंग पर निकले थे, आईडी बम की आशंका में टीम पहले ही वहां से अलग हो गई। लेकिन कम क्षमता का ब्लास्ट हुआ और गिट्टी उछलने से ITBP के एक जवान को हाथ में मामूली चोट आई है। उन्होंने बताया कि मौके पर बम स्क्वाड को भेजा गया है। आशंका है कि नक्सलियों ने वहां और भी आईडी लगाए हों, लिहाजा BDS की ये टीम बम को डिफ्यूज करेगी।