नर्सें लौटी काम पर, ' जूडा ' नहीं माने, हॉस्टल का कमरा सील
जबलपुर
नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नर्सों ने गुरुवार को हड़ताल खत्म कर दी और काम पर लौट आईं, लेकिन जूडा अभी भी हड़ताल पर हैं। जूडा की जिद को देखते हुए एसीएस आरएस जुलानिया ने सख्त आदेश देते हुए पत्र भेजा है कि हड़ताल कर रहे जूडा के हॉस्टल को सील कर दें और हड़ताली जूडा को गिरफ्तार करें। इस आदेश के बाद एक हड़ताली जूडा का हॉस्टल सील कर दिया गया। वहीं मेडिकल में छिंदवाड़ा से आए डॉक्टरों ने सेवाएं दीं। इससे मरीजों को ओपीडी में तो इलाज मिल गया, लेकिन भर्ती मरीज परेशान होते रहे।
निष्कासित नर्सों की ज्वाइनिंग नहीं -
हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए नर्सिंग एसोसिएशन ने काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया। नर्सें सुबह काम पर वापस लौटीं, लेकिन निष्कासित 4 नर्सों को मेडिकल प्रशासन ने ज्वाइनिंग नहीं दी।
हॉस्टल का रूम सील, नोटिस जारी -
एसीएस के आदेश के बाद हॉस्टल में रह रहे निष्कासित जूडा डॉ. तरुण सिंह का रूम गुरुवार को सील किया गया। इसके अलावा हॉस्टल में रह रहे अन्य जूडा के रूम पर नोटिस चस्पा किया गया है कि वे हॉस्टल खाली कर दें।
पुलिस पहुंची, जूडा गायब -
हड़ताल कर रहे जूडा को गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची, लेकिन जूडा गायब हो गए।
bhavtarini.com@gmail.com 