पर्यटन कार्यालय की व्यवस्था दुरूस्त करने मंत्री का निर्देश

पर्यटन कार्यालय की व्यवस्था दुरूस्त करने मंत्री का निर्देश

रायपुर
विभागीय मंत्री ताम्रध्वज साहू को अचानक सुबह कार्यालय में देखकर अधिकारी-कर्मचारी भी सकते में आ गए. मंत्री ने कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कार्यालय में मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा की, कार्यप्रणाली की जानकारी ली. इस दौरान कार्यालय की अव्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से पूछताछ करते हुए व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने की बात कही.