पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, डॉ. संजीव को सौंपी CID की जिम्मेदारी, CM के गृह जिले की कमान प्रखर को

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, डॉ. संजीव को सौंपी CID की जिम्मेदारी, CM के गृह जिले की कमान प्रखर को

भिलाई 
 राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 17 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस आशय का आदेश मंगलवार को देर रात जारी किया गया। दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक सीआइडी की जिम्मेदारी दी गई है।

ठाकुर को बेमेतरा की कमान 
संजीव शुक्ला की जगह मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात प्रखर पांडेय को दुर्ग का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बेमेतरा के पुलिस अधीक्षक हेतराम मनहर अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक मानव अधिकार होंगे। मनहर की जगह जशपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर को बेमेतरा की जिम्मेदारी दी गई है।

17 IPS अफसरों के तबादले

राज्य सरकार ने देर रात 17 IPS अफसरों के तबादले कर दिये। गृह विभाग की तरफ से आदेश में 10 SP के तबादले किये है। नीतू कमल को रायपुर का नया SP बनाया गया है। वहीं सुकमा के एसपी अभिषेक मीणा को बिलासपुर का एसपी बनाया गया है । रायपुर के SP अमरेश मिश्रा का AIG गुप्त वार्ता, SP बिलासपुर शेख आरिफ को AIG नक्सल आपरेशन, मयंक श्रीवास्तव को कोरबा एसपी को तकनीकी सेवा यातायात, आरएन दास को 7 वी वाहिनी से SP जांजगीर चंपा, दीपक झा को SP रायगढ़ से एसपी EOW, जिंतेंद्र सिंह मीणा को SP कोरबा बनाया गया है। प्रखर पांडेय को एसपी दुर्ग बनाया गया है। आइके एलसेला को SP नारायणपुर, नारायणपुर से जिंतेंद्र शुक्ला को एसपी सुकमा बनाया गया है।