पूर्व मुख्यमंत्री नाथ आज छिंदवाड़ा में, नकुलनाथ ने कहा जो वादा किया वो पूरा किया
छिंदवाड़ा
सांसद छिंदवाड़ा नकुलनाथ ने कहा है कि उन्होंने यहां की जनता से जो कहा, उस वचन को पूरा करने का काम किया है। चुनाव के दौरान विजन 2020 क्या रहेगा? यह लोगों ने मुझसे पूछा था और मैंने कहा था कि छिंदवाड़ा के लगातार विकास के लिए काम करूंगा। सांसद नकुलनाथ ने कहा कि उन्होंने छिंदवाड़ा को मेडिकल और एजुकेशन के रूप में विकसित करने का फैसला किया था और इस एक साल के दौरान 1250 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का काम शुरू हुआ।
छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी का काम भी शुरू हुआ है। एग्रीकल्चर और हार्टिकल्चर कालेज की मंजूरी कांग्रेस सरकार ने दी थी। पूरी सांसद निधि एक साल में मैंने खर्च की है। ऐसा करने वाला मैं देश का इकलौता सांसद हूं। वे आज पांढुर्ना में अधिकारियों के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन के अपडेट और विकास कार्यों को लेकर बैठक भी ले रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री व पीसीसी चीफ कमलनाथ आज छिंदवाड़ा में हैं। वे यहां छिंदवाड़ा जिले के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वे दो दिन और छिंदवाड़ा में रहेंगे। इसके पहले भोपाल में पूर्व सीएम नाथ ने पार्टी के नेताओं के साथ उपचुनाव की रणनीति को लेकर अलग-अलग बैठकें ली थीं।
bhavtarini.com@gmail.com 
