बाजार में गिरावट का दौर जारी ,सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूटा

बाजार में गिरावट का दौर जारी ,सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूटा

मुंबई
कमजोर वैश्विक रुझानों और विदेशी कोषों के बाहर जाने के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 400 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 404.94 अंक या 0.82 प्रतिशत टूटकर 48,775.37 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 113.50 अंक या 0.78 प्रतिशत घटकर 14,435.90 पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा मारुति, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक में
 
मुंबई, 25 मार्च (भाषा) कमजोर वैश्विक रुझानों और विदेशी कोषों के बाहर जाने के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 400 अंक से अधिक गिर गया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 404.94 अंक या 0.82 प्रतिशत टूटकर 48,775.37 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 113.50 अंक या 0.78 प्रतिशत घटकर 14,435.90 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा मारुति, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक में घाटे के साथ कारोबार हो रहा था।

दूसरी ओर ओएनजीसी, टाइटन, एलएंडटी और डॉ रेड्डी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 871.13 अंक या 1.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,180.31 पर और निफ्टी 265.35 अंक या 1.79 प्रतिशत घटकर 14,549.40 अंक पर बंद हुआ था।