बेरहम महिला ने 11 बार पति को चाकू से गोदा
मुंबई।
मुंबई के नालासोपारा में रहनेवाले 36 वर्षीय एक शख्स सुनील कदम की उसकी पत्नी ने ही बुधवार को हत्या कर दी। शुरुआत में उसकी पत्नी ने यह दावा किया कि उसने खुदकुशी की है लेकिन बाद में उस महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
सुनील के माता-पिता, पत्नी और दो बेटियों हैं। उसकी 33 साल की पत्नी प्रांजलि पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) का मुकदमा दर्ज किया गया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
तुलिंज पुलिस के मुताबिक, पति और पत्नी के बीच बुधवार तड़के करीब पांच बजे आपस में लड़ाई हुई। उसके बाद कदम सोने चला गया जबकि प्रांजलि एक ग्लास पानी लेने के बहाने किचन से चाकू लेने चली गई। उसके बाद बेड पर वह चाकू के साथ बेडरूम में लौटी और कदम के पेट पर 11 बार चाकू से वार किया और उसका गला काट दिया। पुलिस का मानना है कि कदम की उसी वक्त मौत हो गई।
उसके बाद प्रांजलि दूसरे कमरे में आई जहां पर उसके सास-ससुर और दोनों बेटियां सो रही थी। उसे कदम के 63 वर्षीय पिता आनंद से कहा कि सुनील ने खुदकुशी कर ली है।
तुलिन्ज पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डीएस पाटिल ने बताया- “आनंद ने हमसे शिकायत की और हमने जांच शुरू की। यह असंभव था कि कोई आदमी अपने पेट में ग्यारह बार चाकू मारे और उसके बाद गला काट ले। इसलिए हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर प्रांजलि से पूछताछ की।” प्रांजलि ने आखिरकार यह बता दिया कि उसे कदम से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का पता चला और उसका बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया।
bhavtarini.com@gmail.com 