भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे इंटरनैशनल, दूसरे स्थान पर पहुंचे धोनी

भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे इंटरनैशनल, दूसरे स्थान पर पहुंचे धोनी

मैनचेस्टर 
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज कर ली। भारत के लिए सबसे ज्यादा एकदिवसीय मुकाबले खेलने के मामले में वह राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए। यह उनका भारत के लिए उनका 341वां ODI था। रविवार (16 जून) को पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर, ओल्ड ट्रेफर्ड में उन्होंने द्रविड़ को पीछे छोड़ा। वह अब सिर्फ सचिन तेंडुलकर से पीछे हैं। यह धोनी का भारतीय जर्सी में 341वां मैच था वहीं द्रविड़ ने 340 मुकाबले खेले हैं। सचिन इस लिस्ट में टॉप पर हैं उन्होंने 463 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। कुल मिलाकर देखें तो यह धोनी का 344वां वनडे इंटरनैशनल मैच था। और इस सूची में वह दुनिया में द्रविड़ के साथ संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर हैं। भारत के लिए खेलने के साथ ही धोनी ने तीन मैच एशिया एकदाश के लिए खेले हैं। 

भारत के लिए सबसे ज्यादा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ियों मे मोहम्मद अजहरुद्दीन चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने भारत के लिए 334 वनडे खेले हैं। वहीं पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने 308 ODI खेले हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले युवराज सिंह ने 301 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। मैच की बात करें तो धोनी का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान ने 30 पारियों में 55.90 के औसत से 1230 रन बनाए हैं। 

सबसे ज्यादा ODI मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी 

खिलाड़ी कुल ODI भारत एशिया XI ICC XI
सचिन तेंडुलकर 463 463 - -
महेंद्र सिंह धोनी 344* 341 3 -
राहुल द्रविड़ 344 340 1 3
मोहम्मद अजहरुद्दीन 334 334 - -
सौरभ गांगुली 311 308 3 -