मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विशाल रैली का आयोजन
जांजगीर-चांपा
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार 10 नवंबर को जिला मुख्यालय जांजगीर में प्रातः 10 बजे से विशाल मतदाता जनजागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा। रैली सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान (पुराने कलेक्टोरेट के सामाने) से प्रारंभ होकर पुरानी कचहरी चौक होते हुये स्व. महंत बिसाहूदास उद्यान (डाईट चौक) पहुंचेगी, जहां पर जनजागरूकता सभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम का समन्वय शासकीय अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी तथा स्वीप कार्यक्रम के अधिकारियों द्वारा की जायेगी। उक्त रैली में महाविद्यालयों, पॉलिटेक्नीक, कृषि महाविद्यालय सहित हायर सेकेण्डरी स्कूलो के छात्र-छात्राए भी शामिल होगें।
bhavtarini.com@gmail.com 
