मुख्यमंत्री चौहान द्वारा शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री  चौहान द्वारा शोक व्यक्त

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंहपुर  जिले में  गाडरवारा के पास  हुए सड़क हादसे  पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु को अत्यंत दुःखद बताते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्माओं को शांति  और उनके परिजनों को यह गहन दुःख  सहन करने की शक्ति प्रदान करे। जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की सहायता के निर्देश दिए गए हैं।