मुख्यमंत्री सहायता कोष में विधायक नाग ने दिया 1 लाख 11 हजार का दान

कांकेर
कोरोना वायरस से पीड़ित गरीब परिवारो, बेसहारा, नि:शक्त व असहाय लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आहवान पर अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनूप नाग ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 01 लाख 11 हजार रुपए का दान किये हैं। उनके द्वारा आज उक्त सहायता राशि का चेक कलेक्टर चन्दन कुमार को सौंपा गया।
विधायक अनूप नाग ने जिले के आर्थिक रूप से सक्षम लोगों, समाज सेवी एवं धार्मिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों तथा शासकीय कर्मचारी-अधिकारियों से अपील किया है कि कोरोना कोरोना वायरस से पीड़ित गरीब परिवारों एवं असहाय लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में अधिक से अधिक दान कर पुण्य का सहभागी बनें।