मेडिकल आॅक्सीजन की उपलब्धता एवं निरंतरता सुनिश्चित करने परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

मेडिकल आॅक्सीजन की उपलब्धता एवं निरंतरता सुनिश्चित करने परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

रायपुर
कोविङ-19 से पीड़ित मरीजों के उपचार हेतु आवश्यक वस्तु मेडिकल आॅक्सीजन को अस्पतालों में सुलभ वितरण तथा परिवहन सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के द्वारा समिति गठित की गई है। समिति में महाप्रबंधक जिला उद्योग, क्षेत्रीय परिवहनअधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक औषधि नियंत्रक/ औषधि निरीक्षक  शामिल है।

यह समिति  जिले में मेडिकल आॅक्सीजन की उपलब्धता एवं निरंतरता सुनिश्चित करेगी एवं आपूर्ति न होने की स्थिति में राज्य स्तरीय समिति से समन्वय स्थापित करेंगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, रायपुर ने मेडिकल आॅक्सीजन परिवहन के लिये वाहन उपलब्ध कराये जाने हेतु तीन अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई  है। इसके तहत वैभव शुक्ला, परिवहन निरीक्षक फोन न- 79991-74179, हेमंत शर्मा, सहायक वर्ग-3 फोन न- 93407-65384 और श्रीमती सुषमा वर्मा, सहायक वर्ग 3 फोन न-99268-19437 मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करेंगे एवं मोबाईल पर सतत् संपर्क बनाये रखगें।