मोटरसायकल के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, एक घायल

मोटरसायकल के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, एक घायल

सिवनी
मध्यप्रदेश के सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसायकल सवार एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि सिवनी जिला मुख्यालय के राष्ट्रीय राजमार्ग -7 पर कल शाम गोरखपुर गांव के चौराहे पर मोटरसायकल से जा रहे सुरेन्द्र भलावी (25) और जय कुमरे को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को बेहतर उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां रात में सुरेन्द्र की मौत हो गई। पुलिस ने आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।