मोदी बोले- त्रिपुरा को बीजेपी ने विकास की मुख्यधारा से जोड़ा

मोदी बोले- त्रिपुरा को बीजेपी ने विकास की मुख्यधारा से जोड़ा

 मजबूर सरकार बनाने का सपना देख रहे हैंपीएम मोदी ने कहा कि महामिलावट के साथी, दलालों, बिचौलियों के सबसे बड़े संरक्षक रहे हैं. यह लोग सपना देख रहे हैं दिल्ली में एक मजबूर सरकार बन जाए. इनको मजबूत सरकार से दिक्कत हो रही है. मजबूत सरकार से ही देश आगे बढ़ सकता है. 
  देश की मुख्यधारा से त्रिपुरा जुड़ रहा हैत्रिपुरा के विश्वास और विकास को नए रास्ते पर ले जाने के लिए त्रिपुरा की बीजेपी सरकार को बहुत बधाई. दिल्ली में बड़े-बड़े भाषण देने वाले नेताओं ने अपनी सरकार के दौरान एमएसपी पर अनाज नहीं खरीदा. ऐसे लोगों को बेनकाब करना होगा.  अगरतला पहुंचे पीएम मोदी, परियोजनाओं का किया शिलान्यासपीएम नरेंद्र मोदी अपने मिशन पूर्वोत्तर अभियान के तहत त्रिपुरा के अगरतला पहुंच गए हैं. यहां वह रैली को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की मूर्ति का अनावरण किया. इसके अलावा कई हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया. हमसे अलग हुए देशों के अल्पसंख्यकों को संरक्षण देना हमारा दायित्वनागरिकता संशोधन विधेयक पर पुर्वोत्तर के क्षेत्रीय दलों का विरोध झेल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा यह विषय सिर्फ असम या नॉर्थ ईस्ट से जुड़ा नहीं है, बल्कि देश के अनेक हिस्सों में मां भारती पर आस्था रखने वाली ऐसी संताने हैं, ऐसे लोग हैं जिनको अपनी जान बचाकर भारत आना पड़ा है. चाहे वो पाकिस्तान से आए हों, अफगानिस्तान से आए हों या फिर बांग्लादेश से, ये 1947 से पहले भारत का ही हिस्सा थे, जब आस्था के आधार पर देश का विभाजन हुआ. हमसे अलग हुए देशों में जो अल्पसंख्यक यानि हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध पारसी और ईसाई, वहां रह गए थे उनको संरक्षण देना हमारा दायित्व है. 
 घुसपैठियों के लिए देश के किसी भी हिस्से में कोई जगह नहीं हैपीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठियों के लिए असम समेत देश के किसी भी हिस्से में कोई जगह नहीं है. देश को घुसपैठियों से मुक्त करने के लिए हमने हर बार जनता की आवाज को बुलंद किया है. यही कारण है बांग्लादेश से हो रही घुसपैठ को रोकने के लिए हमने छितमहल समझौता किया, और अब भारत-बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह सील करने की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं. 
 कुछ लोगों के जन्म लेते ही उनके लिए भारत रत्न तय हो जाता थाहाल ही में राष्ट्रपति ने असम के प्रख्यात संगीतकार भुपेन हजारिका को मरणपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया. पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि BC और AD यानि बिफोर कांग्रेस और आफ्टर डायनेस्टी का ही गौरवगान करने वालों से मैं आज यहां से पूछना चाहता हूं कि आखिर आपने भारत के सच्चे रत्नों को न पहचानने का कुटिल खेल दशकों तक क्यों खेला. आखिर ऐसा क्यों रहा कि कुछ लोगों के लिए जन्म लेते ही उनके लिए भारत रत्न तय हो जाता था और देश के मान-सम्मान के लिए जिन्होंने जीवन लगा दिया उनको सम्मानित करने के लिए दशक लग जाते थे ? इसका जवाब असम सहित भारत का कोना-कोना मांग रहा है.