राजनादगांव की घटना पर गृहमंत्री जताई नाराजगी

राजनादगांव की घटना पर गृहमंत्री जताई नाराजगी


रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजनांदगांव जिले में मिली लावारिस लाश व ब्लाइंड मर्डर पर अपनी नाराजगी जताते हुए इस घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए राजनांदगांव एसपी जितेंद्र शुक्ला को निर्देश दिए। जिले के गंडई थाना क्षेत्र में 22 जुलाई 2020 को एक बच्चे का शव मिला था तथा कल रात अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के गांव कातुलवाही में युवक अनुज पटेल का शव मिला है। इन दोनो मामालों पर गृहमंत्री ने राजनांदगांव के एस पी जितेंद्र शुक्ला से फोन पर बात कर मामले की विस्तृत जानकारी ली साथ दोषियों को जल्द जल्द पकड़ कर उनपर उचित कार्रवाई की बात कही है ।
प्रदेश गृहमंत्री राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर जिले के पुलिस अधीक्षकों की निरन्तर क्लास ले रहे हैं। चाहे बेमेतरा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला हो, रायगढ़ कैश वैन लूट कांड वो निरन्तर रेंज आई जी व पुलिस अधीक्षकों को निरंतर फोन में निर्देशित करते रहते हैं। चंद रोज पहले ही उन्होंने दुर्ग आईजी को दो साल से लंबित राजनांदगांव के शुभम नामदेव हत्याकांड के विषय मे फटाकार लगाई तथा विशेष जांच टीम बनाकर इस प्रकरण के जांच के लिए अपर मुख्य सचिव गृह को आदेश किया।