राज्य मंत्री श्री सारंग द्वारा 3.27 करोड़ की सी.सी.रोड का भूमि-पूजन

 भोपाल

सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल से नवी बाग कॉलोनी तक 3 .27 करोड़ रुपये लागत की 2 किलोमीटर लंबी सीमेंट कंक्रीट रोड का भूमि-पूजन किया।

राज्य मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में गत साढ़े चार वर्षों में 150 करोड़ रुपए लागत से सीवरेज सिस्टम का कार्य कराया गया है। क्षेत्र की 90% सड़कों को पक्का किया जा चुका है। क्षेत्रवासियों के लिए नर्मदा जल की आपूर्ति का काम भी पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास है कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाओं का भी पर्याप्त विस्तार हो। उन्होंने विकास कार्यों में सहभागिता के लिए क्षेत्रीय नागरिकों का आभार ज्ञापित करते हुए विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र की विकास गतिविधियों को संचालित करते रहेंगे।

इस सड़क मार्ग के निर्माण से कोरल कोरसा प्रीमीयर ओर्चड, सुख सागर, रॉयल होम्स, टॉप रेजीडेंसी, गीत ग्रीन, इंडस, गीत स्काई विल, राजवंश गीत बंगले, राजवंश, मित्तल कॉलेज, चित्रकूट कॉलोनी के लगभग 25 हजार लोगों को आवगमन की सुविधा और कीचड़ से मुक्ति मिल सकेगी।