राशिफल 4 अप्रैल

राशिफल 4 अप्रैल

मेष:

व्यर्थ की उलझनों के कारण तनाव हो सकता है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य विलंब से पूरे होंगे। भागदौड़ की स्थिति रहेगी।
वृषभ:

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मित्रों के सहयोग से सफलता मिलेगी, मंगलमय दिन व्यतीत होगा। अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन:

रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, अधिकारी वर्ग अथवा वरिष्ठ व्यक्तियों के सहयोग से सफलता मिलेगी। शत्रु पराजित होंगे, मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क:

भाग्य आज आपकी सहायता करेगा, नए कारोबार अथवा निवेश में लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, पुराने मित्रों से भेंट होगी।
सिंह:

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, विरोधी सक्रिय रहेंगे। वाहन तेज न चलाएं, मित्रों द्वारा तनाव की स्थिति बनेगी। आर्थिक मामलों में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।
कन्या:

दिया गया कर्ज वापस मिलेगा, दैनिक रोजगार में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
तुला:

बुद्धि कौशल से विरोधी परास्त होंगे, धन प्राप्ति एवं यात्रा में सफलता का योग बन रहा है। उधार दिया गया धन प्राप्त होगा।
वृश्चिक:

संतान से आज सुख और सहयोग मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। कारोबार में लाभ का योग है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
धनु:

आज वाणी और क्रोध पर संयम रखें। वाद-विवाद से बचें, शत्रु हावी होंगे। किसी प्रिय व्यक्ति के कारण तनाव हो सकता है। सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। जोखिम वाले काम से बचें।
मकर:

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कुल मिलकार दिन आपको लिए शुभ रहेगा। यात्रा से लाभ होगा, रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ:

लेन-देन में सावधानीपूर्वक काम करें। आज लापरवाही से दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, कर्ज देने से बचें। ईश्वर का ध्यान करें और दिन संयम पू्र्वक बिताएं।
मीन:

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिन सुखमय गुजरेगा और और आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। शुभ समाचार प्राप्त होगा। शत्रु निर्बल रहेंगे, रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।