राहुल गांधी ने टीम इंडिया की जबरदस्‍त जीत पर दी बधाई

राहुल गांधी ने टीम इंडिया की जबरदस्‍त जीत पर दी बधाई

अहमदाबाद
भारत-इंग्‍लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले गए चौथे और आखिरी टेस्‍ट मैच में भारत ने इंग्‍लैंड को पारी और 25 रनों से हरा दिया है। इंग्लैंड की दूसरी पारी महज 135 रन पर सिमट गई। उसने पहली पारी में 205 रन बनाए थे। वहीं, भारत ने पहली पारी में 365 रन बनाए। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया। भारत की इस जीत पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने टीम इंडिया को बधाई दी। उन्‍होंने ट्वीट कर टीम इंडिया को 18 जून को होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी। आपको बता दें कि इस जीत के साथ ही भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। 18 जून से होने वाले फाइनल मुकाबले में उसकी भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी।

 
राहुल गांधी के अलावा राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी टीम इंडिया को जीत की शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा 'इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ 3-1 से जीतने के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई, ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट बनने और ICC टेस्ट टीम रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचने के लिए। आपको बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। मेहमान इंग्लैंड की टीम एक बार फिर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के टर्निंग ट्रैक पर संघर्ष करती हुई नजर आई।