लॉकडाउन में भी चालान का टारगेट पूरा कर रही पुलिस

लॉकडाउन में भी चालान का टारगेट पूरा कर रही पुलिस

भोपाल
भोपाल पुलिस ने लॉकडाउन में भी लोगों से चालान का टारगेट पूरा करना शुरू कर दिया है। लॉक डाउन का पालन नहीं करने पर पहले पहली समझाइश चालान काटकर ही पूरी करती है। पुलिस करीब पांच सौ रुपए की राशि चालान के रूप में काटती है। हालांकि पुलिस ये कार्रवाई हेलमेट को लेकर नहीं की गई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि वह सिर्फ केंद्र और राज्य सरकार की कोरोना को लेकर जारी हुई गाइड लाइन के तहत चालानी कार्रवाई कर रही है। पुलिस थानों के अलावा ट्रैफिक पुलिस के विशेष लगाकर भी चालान बनाए जा रहे हैं। इसको लेकर शिकायतों का दौर भी शुरू हो गया है। चूंकि आदेश केंद्र सरकार के हैं, इसलिए शिकायतों पर एक्शन भी नहीं लिया जा रहा। सूत्रों की माने तो चालानी कार्रवाई करने के लिए विशेष टीम चौराहों पर लगाई गई है।

ये लापरवाही बरतने पर बन रहे चालान
पुलिस चैकिंग के दौरान दो पहिया वाहन पर दो व्यक्ति के बैठे मिलने और कार में तीन से अधिक लोगों के सवार होने पर ही चालान काटने की कार्रवाई कर रही है। ट्रैफिक पुलिस की टीम जिले की सीमाओं पर विशेष तौर पर तैनात की गई है। क्योंकि दूसरे जिलों से आने वाले अधिकांश लोग गाइड लाइन का पालन नहीं करते हुए कार और बाइक पर संख्या से अधिक सवार होकर आ रहे हैं। इसको देखते हुए सबसे ज्यादा चालानी कार्रवाई बार्डर पर की जा रही है।