शुक्रवार को इंदिरा सागर के 12, ओंकारेश्वर बांध के 5 गेट खोले

शुक्रवार को इंदिरा सागर के 12, ओंकारेश्वर बांध के 5 गेट खोले

खंडवा
इंदिरा सागर बांध के 12 और ओंकारेश्वर बांध के पांच गेट शुक्रवार को खोले गए। इंदिरा सागर से 3300 क्यूमैक्स और ओंकारेश्वर बांध से 1395 क्यूमैक्स पानी छोड़ा जा रहा है। दो दिनों से नर्मदा बेसिन के ऊपरी क्षेत्र में बारिश होने, बरगी और तवा बांध के गेट खोले जाने के कारण यह स्थिति बनी है। शनिवार सुबह 6 बजे तक हालात देखते हुए दोनों ही बांधों के और गेट खोलने पड़ सकते हैं। 2016 में भी दोनों बांधों के गेट खोले गए थे। इंदिरा सागर बांध का जलस्तर फिलहाल 261.10 मीटर है। यहां कुल 20 गेट है।

मंदसौर जिले में 4 हजार लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया। शुक्रवार शाम तक पानी उतरने पर कई लोग वापस घर लौटने लगे। फिर भी 1300 करीब लोग राहत शिविरों में हैं। सरकार चौकस... बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाना प्राथमिकता
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर विपक्ष पर निशाना साधा है। सलूजा ने कहा है कि क्या बेहतर है? बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाना, माॅनीटरिंग कर प्रशासन को चौकस रहकर राहत व बचाव कार्य करने का निर्देश या बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जाकर, दिखावटी फोटो खिचवाना और राहत व बचाव कार्य में लगे प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्य से डिस्टर्ब कर खुद के पीछे घुमाना...?

टीकमगढ़ : तीन लोगों को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित निकाला : टीकमगढ़ | सिनोनिया गांव से निकली जामनी नदी उफान पर आने से तीन लोग टापू पर फंस गए। तीनों पेड़ के सहारे खड़े रहे। 24 घंटे बाद ग्वालियर से आए सेना के हेलिकॉप्टर ने गुरुवार सुबह 8 बजे सुरक्षित निकाला। छतरपुर में बुधवार को 21 किसान धसान नदी बाढ़ में फंस गए। शुक्रवार देर शाम तक सभी को बाहर निकाला। राजगढ़ के मोहनपुरा डैम का पानी गांवों में घुस गया। 50 लोगों को रेस्क्यू कर निकाला। गुना के भुजरिया तालाब का पानी शहर में घुस गया। नाव चलाकर लोगों को निकाला।