संतोष पांडेय बने सेवादल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

संतोष पांडेय बने सेवादल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

बालोद
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी भाई देसाई के आदेशानुसार एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रतापनारायण मिश्र के अनुसंशा एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार की सहमति से प्रदेश के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिये छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल में नई नियुक्तियाँ की गई है। संगठन विस्तार के तहत नई जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त मुख्य संगठक(प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष) पद पर कांग्रेस के सक्रिय नेता संतोष पांडेय को नियुक्त किया गया है।

 ज्ञात हो कि संतोष पांडेय वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय हैं, विगत 15 वर्षों से अविभाजित दुर्ग जिले से बालोद जिले तक सेवादल की कमान संभालने वाले संतोष पांडेय सेवादल के  वर्तमान मर प्रदेश प्रभारी महामंत्री तथा दुर्ग बालोद जिले के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं।

 संतोष पांडेय को प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दल्ली राजहरा सहित पूरे बालोद जिले में हर्ष का माहौल व्याप्त है। वहीं संतोष पांडेय ने अपनी नियुक्ति पर सेवादल के शीर्ष नेतृत्व, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम,सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिये गए इस अहम जिम्मेदारी को पूर्ण संकल्पित भाव से निर्वहन करने निरन्तर प्रयासरत रहूंगा।

संतोष पांडेय की नियुक्ति पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संगीता नायर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, एल्डरमैन प्रमोद तिवारी,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरीश साहू,शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष सेन,पार्षद स्वप्निल तिवारी, प्रदीप कुमार,रामु शर्मा,विलियम भाँवरा, काकू रंधावा, राजकुमार साहू,पप्पू पंजवाणी, अनिल कोम्बे,रमेश भगत,परितोष हंसपाल, जावेद खान,सी चंद्रहास, पीएम सोहैल,सलमान खान सहित कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों और कार्यकतार्ओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई शुभकामनाएं दिए हैं।