सत्संग भवन में बोर के चेंबर में डूबने से बच्चे की मौत
रायपुर
आनंद नगर स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास केंद्र में तीन वर्षीय बच्चे की बोर के चेंबर में गिर जाने के कारण वह डूब गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान श्याम नगर गली नंबर 3 में विहान जोतवानी के रुप में हुई है।
तेलीबांधा पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार अपने तीन वर्षीय बेटे विहान समेत राधा स्वामी सत्संग व्यास केंद्र में सेवा करने के लिए गए हुए थे। इस दौरान विहान खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया। उसके माता-पिता और सत्संग में मौजूद अन्य लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। कुछ देर बाद विहान का शव सत्संग केंद्र के पानी से भरे चार फीट के गहरे चेंबर में उन्हें विहान की लाश दिखाई दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को अंदेशा है कि खेलते-खेलते विहान चेंबर के नजदीक पहुंच गया होगा जिसमें गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने विहान के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
bhavtarini.com@gmail.com 
