सीएसबी का राखड़ बांध फूटा,मवेशी मरे पानी घरों में घूसा

सीएसबी का राखड़ बांध फूटा,मवेशी मरे पानी घरों में घूसा

कोरबा

पिछले दिनों से हो रही निरंतर वर्षा के चलते सीएसबी का बस्ती के किनारे स्थित राखड़ बांध के फूट जाने से जहां अनेक मवेशी मारे गए वहीं बांध का पानी बस्ती में स्थित घरों के अंदर घूस गया जिसके चलते बस्ती में लोगों का सामान्य जीन-जीवन अस्त व्यस्त होग गया। बांध फूटने की जानकारी मिले ही स्थानीय प्रशासन की टीम तत्काल प्रभावित स्थल पर पहुंची और राहत कार्य प्रारंभ किया।
उल्लेखनीय है कि सीएसबी का राखड़ बांध नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 37 डुग्गू पारा बस्ती के किनारे स्थित है। लगातार हो रही बारिश के कारण से राखड़ बांध में पानी लबालब भर गया है जिससे बांध का राखड़ डुग्गु पारा देहां पारा बस्ती में घुसने की कगार पर है वही आज टूटे हुए डेम से रख के बहाव शुरू हो जाने और आस -पास का क्षेत्र दलदली होने की वजह से मवेशियों की राख में फंस जाने से मौत हो गयी। इस घटना से जहाँ डुग्गु पारा और देहां पारा के लोग आक्रोशित है वही नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानन्द अग्रवाल एवं वार्ड नंबर 37 के पार्षद गंगाराम भारद्वाज मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया उन्होंने बताया की बारिश के पहले सीएसबी प्रबंधन को बांध में पानी भरे जाने और जान माल के नुकसान की आशंका से अवगत कराया गया था लेकिन प्रबंधन पर इसका कोई असर नहीं हुआ।