सुवेंदु अधिकारी ने लगाया ममता पर गलत चंडीपाठ का आरोप, कहा- योगी जी बताएंगे सही तरीका 

सुवेंदु अधिकारी ने लगाया ममता पर गलत चंडीपाठ का आरोप, कहा- योगी जी बताएंगे सही तरीका 

कोलकाता
पांच राज्यों विधानसभा चुनाव है लेकिन इस वक्त पश्चिम बंगाल का सियासी पारा सबसे गर्म है। कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद बंगाल की फिजा बदल चुकी है। कल यानी 9 मार्च को नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने जमकर बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा। यहां तक की सभा में मंच से ममता ने मां चंडी का पाठ भी किया, जिसपर टीएमसी से बीजेपी में आए और नंदीग्राम से उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने सवाल उठाएं। दरअसल, मंगलवार को बनर्जी ने नंदीग्राम में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित किया बीजेपी से कहा कि मेरे साथ हिंदुत्व का कार्ड मत खेलो। मैं एक हिंदू ब्राह्मण लड़की हूं। मैं अपने घर से बाहर निकलने से पहले चंडी पाठ करती हूं, जिसके बाद उन्होंने मंच से चंडी का पाठ करना शुरू कर दिया।

जिस पर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि कल जो ममता बनर्जी ने चंडीपाठ किया, वो गलत किया था। सुवेंदु अधिकारी ने ममता पर निशाना साधते हुए एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री ने भगवान राम का कई बार अपमान किया है। फिर गलत सरस्वती मंत्र का पाठ किया। अब फिर उन्होंने जनसभा से गलत चंडी मंत्र का जाप किया। इस तरह उन्होंने बंगाल की संस्कृति का बार-बार अपमानित करने का काम किया है। बंगाल के लोग उनको बिल्कुल नहीं चाहते, जो बंगाल का अपमान करें। आज एक पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए सुवेंदुअधिकारी ने कहा कि टीएमसी सुप्रीमो ने अब "इंशाल्लाह" और "खुदा हाफिज" कहना करना बंद कर दिया था। कल जानकीनाथ मंदिर में राम से प्रार्थना की और वो भी चप्पल पहन कर। अब उनके होंठों पर इंशाअल्लाह, खुदा हाफिज की जगह हिन्दू धर्म है। उसने हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने वाली सियोनी घोष को टिकट दिया है। 

ममता के मंदिर में पूजा पर भड़के गिरिराज, दीदी को बताया 'चुनावी हिंदू' योगी बताएंगे सही मंत्र और पूजा वहीं उन्होंने ममता के मंत्र और पूजा पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनको असली मंत्र सुनाने के लिए एक बार यहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को यहां लाना ही पड़ेगा। वो ही उनको सही मंत्र और पूजा पाठ का असली तरीका बताएंगे। योगी जी सबसे ज्यादा पूजा पाठ करने वाले हैं। वह ही ममता को सही तरीका बताएंगे। ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से नामांकन किया, भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से होगी टक्कर नंदीग्राम विधानसभा सीट के ममता-सुवेंदु की टक्कर आपको बता दें कि इन दिनों बंगाल की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम बनी हुई है।

 यहां टीएमसी प्रमुख और टीएमसी से बीजेपी में आए सुवेंदु अधिकारी के बीच टक्कर है। आज सीएम ममता ने यहां से अपना नामांकन भर दिया है। यहां से चुनाव लड़ने के अपने वादे को पूरा करते हुए ममता बनर्जी ने कोलकाता जिले के भवानीपुर की अपनी पारंपरिक सीट छोड़ दी है। ममता बनर्जी को सुवेंदु अधिकारी ने यहां से लड़ने की चुनौती दी थी। अधिकारी ने कहा था कि अगर ममता यहां से चुनाव लड़ेगीं तो मैं उनको 50 हजार से ज्यादा वोटों से हार दूंगा। 12 मार्च शुक्रवार को अधिकारी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।