हरियाणा बोर्ड: कल आएंगे 12वीं के रिजल्ट, इतने बजे होंगे घोषित
नई दिल्ली
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) कक्षा 12वीं (HBSE 12th Result 2020) के रिजल्ट की तारीख जारी कर दी है. रिजल्ट 21 जुलाई यानी कल शाम 5 बजे घोषित होंगे. जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए वह आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जा सकते हैं. परीक्षा का आयोजन इस साल 2 मार्च से 31 मार्च तक हुआ था.
इस साल 12वीं बोर्ड में कुल 2.25 लाख छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए जो कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरे नहीं हो सके थे. वहीं पिछले साल रिजल्ट 17 मई को जारी किया गया था. इस साल कोरोना वायरस के कारण रिजल्ट में देरी हुई है.
कैसे रहे थे पिछले साल के रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड 2019 में 74.48% स्टूडेंट्स को कामयाबी मिली थी. नतीजों में लड़कियों का रिजल्ट काफी बेहतर रहा था. . भिवानी जिले के दीपक कुमार ने 497 मार्क्स हासिल कर पहला स्थान पाया था. पिछले साल 7 मार्च से 5 अप्रैल के बीच परीक्षाएं हुई थीं.
Haryana HBSE 12th Result 2020 : इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर देखें रिजल्ट
स्टेप 1- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
स्टेप 2- अब ‘what’s new’ सेक्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 3- "12th results 2020" लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4- अब रोल नंबर डालें.
स्टेप 5- आप पास हैं या फेल, स्क्रीन पर दिख जाएगा.
स्टेप 6- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.
bhavtarini.com@gmail.com 
