हवाई यात्रा के दौरान मास्क नहीं पहनना अब आपको भारी पड़ सकता, सख्त हुए नियम 

हवाई यात्रा के दौरान मास्क नहीं पहनना अब आपको भारी पड़ सकता, सख्त हुए नियम 

नई दिल्ली 
देशभर में एक बार फिर से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर हवाई यात्रा के दौरान मास्क नहीं पहनना अब आपको भारी पड़ सकता है। यूं कहें तो आप यात्रा से भी वंचित होने के साथ-साथ अनियंत्रित यात्री का तगमा अलग दिया जाएगा। जी हां, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि चेतवानी दिए जाने के बाद भी सही से मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

जस्टिस नवीन चावला और सी. हरि.शंकर की बेंच के समक्ष डीजीसीए ने यह भी कहा कि चेतावनी के बाद भी सही से मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों को उड़ान भरने से पहले विमान से उतार दिया जाएगा, यानी उन्हें यात्रा नहीं करने दी जाएगी। डीजीसीए ने बेंच को बताया कि ऐसे यात्रियों को अनरूली पैसेंसजर यानी अनियंत्रित यात्री माना जाएगा। बेंच ने डीजीसीए द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर संतोष जताते हुए कहा कि उम्मीद है कि कोरोना संक्रमण से यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसी भावना और लगन से कार्रवाई जारी रहेगी।


बेंच ने कहा कि पहले वह स्वत: संज्ञान लेकर शुरू किए गए इस मामले को आगे भी जारी रखने के पक्ष में थे ताकि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर दिशा-निर्देशों के पालन की निगरानी हो सके। बेंच ने कहा कि हालांकि डीजीसीए द्वारा सक्रियता से उठाए जा रहे कदमों के मद्देनजर वह (अदालत) अब इस मामले को बंद करने का फैसला किया। बेंच ने कहा है कि नियमों की अनदेखी करने वाले यात्रियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू करना एक स्वागत योग्य कदम है।