हिमेश रेशमिया की कार एक्सिडेंट वाली खबर पर खुद सिंगर ने दिया ये बयान

हिमेश रेशमिया की कार एक्सिडेंट वाली खबर पर खुद सिंगर ने दिया ये बयान

नई दिल्ली    
बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर, म्यूजिशियन और एक्टर हिमेश रेशमिया को लेकर मंगलवार को ये खबर आग की तरह फैल गई थी कि उनका मुंबई-पुणे एक्‍सप्रेस वे पर उनका एक्सीडेंट हो गया है। ये खबर सुनने के बाद से उनके फैन्स भी काफी चिंता में आ गए थे। लेकिन अब खुद हिमेश ने इस मामले पर अपना बयान दिया है।

हिमेश ने बताया कि वो पूरी तरह से ठीक हैं। हिमेश ने कहा, 'मैं कार में नहीं था और उस वक्त कार में ड्राइवर था और वो भी ठीक है। उसके पैर में थोड़ी चोट लगी है और वो हॉस्पिटल में है।' हिमेश ने यह भी बताया कि जो ड्राइवर जख्मी हुआ है वह उनके पिता की कार चलाता है और जब वो वॉशरूम जाने के लिए अपनी कार से बाहर आया तब उसे एक कार ने टक्कर मार दी थी।

ये खबर सुनकर अब हिमेश के फैन्स को भी राहत मिलेगी। वैसे हिमेश की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों वो रियलिटी शो 'सुपर स्टार सिंगर' शो को जज कर रहे हैं। हिमेश के साथ अलका याग्निक और जावेद अली भी शो के जज हैं।