अंतरिक्ष में भारत की बड़ी तैयारी, बनाएगा खुद का स्पेस स्टेशन
नई दिल्ली
भारत अपना स्पेस स्टेशन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह कहना है इसरो प्रमुख के सिवन का। उन्होंने कहा कि यह गगनयान मिशन का विस्तार होगा। इसरो चीफ ने बताया, 'ह्यूमन स्पेस मिशन के बाद हमें गगनयान प्रोग्राम को बनाए रखना होगा। ऐसे में भारत अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाने की तैयारी कर रहा है।'
इससे पहले सरकार और इसरो ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि 15 जुलाई को लॉन्च होनेवाले मिशन चंद्रयान-2 के साथ ही भारत की नजर अब वीनस (शुक्र) और सूर्य तक है। मिशन चंद्रयान की कुल लागत 10000 करोड़ होगी। भारत के महत्वाकांक्षी स्पेस प्रॉजेक्ट के बारे में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वक्त में भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई सिद्धि प्राप्त की है। इसरो चेयरमैन ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया कि भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान ने सूर्य, वीनस जैसे ग्रहों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
bhavtarini.com@gmail.com 