अमित शाह का कमलनाथ पर हमला कहा नए उद्योग नहीं ला सके तो तबादला उद्योग शुरू CM ने 

अमित शाह का कमलनाथ पर हमला कहा नए उद्योग नहीं ला सके तो तबादला उद्योग शुरू CM ने 

भोपाल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि एक ओर नरेंद्र मोदी हैं जो 20 साल से छुट्टी लिए बगैर काम कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी जरा सी गर्मी बढ़ने पर गायब हो जाते हैं। मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार ने प्रदेश में कोई नया उद्योग तो शुरू नहीं किया लेकिन तबादला उद्योग जरूर चालू कर दिया। पैसे लेकर तबादले हो रहे हैं। प्रदेश में तीन माह की सरकार के कार्यकाल में आयकर की रेड डालने पर करोड़ों रुपए बरामद हुए हैं। जब 60 माह की सरकार होगी तो क्या होगा? शाह ने ये बातें मुरैना में भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कहीं। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था, तबादला तथा किसानों के मसले पर राज्य सरकार को जमकर घेरा।