आबकारी विभाग ने पकड़ा शराब का जखीरा, जंगल में डंप करने की थी तैयारी
रायपुर
शराब पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है,सूचना पर कार से 10 पेटी ही मिले लेकिन आरोपित ने पूरी की पूरी ट्रक से भरी शराब पकड़वा दी। जो कि गोवा से निकलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते अरुणाचल प्रदेश जा रहा था। जिससे पता चलता है कि अंतरप्रांतीय शराब गिरोह सक्रिय हैं जो कि जंगल के रास्ते कारोबार संचालित करते हैं।
जिला आबकारी अधिकारी आशीष कोसम ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर रात को बोधघाट थाना पुलिस के सहयोग से सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। दल ने रात करीब 1.45 बजे करपावंड मार्ग में बोरपदर गांव के पास एक कार की तलाशी ली जिसमें गोवा ब्रांड की 10 पेटी शराब मिली। मौके से आरोपित युवराज यादव को पकड़ा गया। जिस कार से शराब जब्त की गई उसके दो नंबर प्लेट हैं। कार में नंबर था सीजी 07- 9261 जबकि एमएच 49 एफ-1640 कार का असली नंबर है। आरोपित युवराज से पूछताछ में पता चला कि आसना जंगल में एक ट्रक शराब उतारी जा रही है।
आसना जंगल में दबिश दी गई तो वहां ट्रक क्रमांक जीजे 98- 4866 मिली। ट्रक में 539 पेटी गोवा ब्रांड की शराब मिली। दोनों प्रकरण मिलाकर 26352 पेटी शराब जब्त की गई है। इसकी कुल कीमत 31 लाख 62 हजार 240 रुपये है। ट्रक से दो आरोपित रोहित सुधाकर बाबर व अतुल धुरिया को गिरफ्तार किया गया है। कोसम ने बताया कि गोवा से निकले माल की बिल्टी व परमिट अरुणाचल प्रदेश के नाम पर था। आरोपितों ने बताया कि उनका काम जंगल में शराब डंप करने का था। बाद में कोई ईश्वर नाम का व्यक्ति उसे उठा लेता। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ जारी है।
bhavtarini.com@gmail.com 
