जागरूकता रैली को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
खरगौन
मंगलवार को पुलिस, परिवहन व शिक्षा विभाग के संयुक्त रूप से जिला सड़क सुरक्षा के तहत कलेक्टर कार्यालय से प्रारंभ हुई जागरूकता रैली को कलेक्टर श्री शशि भूषण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली खरगोन थाना क्षेत्रांतर्गत में विभिन्न मार्गों में भ्रमण कर नागरिकों को जागरूक करेगी। यातायात थाना प्रभारी श्री मुकेश हायरी के अनुसार थाना क्षेत्रांतर्गत 4 से 11 सितंबर तक जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी के तहत मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य यह है कि हमेशा वाहन चलाने वाले व्यक्ति को हेलमेट पहचान चाहिए। कभी 3 व्यक्ति बाईक पर बैठकर सवारी न करे। वाहन चलाते समय किसी भी ट्रक या बस को ओवर ट्रेक ना करे तथा शराब पीकर गाड़ी न चलाए। अभियान के तहत 11 सितंबर तक रोजाना अलग-अलग जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री डी कल्याण चक्रवर्ती, अपर कलेक्टर श्री एमएल कनेल, शिक्षा अधिकारी श्री केके डोंगरे उपस्थित रहे।
bhavtarini.com@gmail.com 