दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन
नई दिल्ली
भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस के केस कम आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 12,286 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,11,24,527 हुई। 91 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,248 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,68,358 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,07,98,921 है। देश में एक मार्च से टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो गया है। देश में कुल 1,48,54,136 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
दिल्ली में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन।मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का 1 नया मामला सामने आया। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,427 है जिसमें 20 सक्रिय मामले, 4,397 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 10 मौतें शामिल हैं। केरल में 2,938 नए कोरोना के मामले सामने आए, जिनमें 16 मौतें शामिल हैं तो वहीं 3,512 रिकवरी दर्ज़ की गई। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 47,277 है। मरने वालों का आंकड़ा 4,226 पर है, अब तक कुल 10,12,484 लोग रिकवर हुए हैं।
कोरोना संकट के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत के टैलेंट को जगाया। रिसर्च और डेवलपमेंट करने वाले वैज्ञानिकों ने इस पर मेहनत की और उन्होंने 2 वैक्सीन बनाई। इसके साथ ही हम दुनिया के 20 देशों को वैक्सीन दे चुके हैं: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा
bhavtarini.com@gmail.com 
