धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप जयंती, साध्वी प्रज्ञा ने भी किया पुष्पअर्पित

धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप जयंती, साध्वी प्रज्ञा ने भी किया पुष्पअर्पित

भोपाल
शहर में आज महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। महाराणा सेना भोपाल एवं प्रगतिशील क्षेत्रिय राजपूत संस्था द्वारा आज सुबह र्शार्य यात्रा निकाली गई। उक्त जानकारी देते हुए महाराणा सेना इकाई भोपाल मप्र के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि यात्रा मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं व मात्रशक्ति के सानिध्य में तरुण पुष्कर, लिंक रोड-1 से महाराणा प्रताप नगर भोपाल पर पहुंचकर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। राजपूत ने बताया कि महाराणा सेना द्वारा वर्ष भर समाज कल्याण, सेवा, देशहित में कई आयोजन किए जाते हैं। इसके अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को ब्लड डोनेट भी सेना द्वारा किया जाता है।

वहीं आज महाराणा प्रताप जयंती पर एमपी नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस आयोजन में सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह, महापौर आलोक शर्मा, पूर्व सांसद आलोक संजर, जिला अध्यक्ष विकास वीरानी, मनोज राठौर  सहित कई भाजपा नेता शामिल हुए। इस दौरान राजपूत समाज के लोगों ने अव्यवस्था को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की।