न्यूजीलैंड में दो टेस्ट और पांच टी20 मैच खेलेगा इंग्लैंड

न्यूजीलैंड में दो टेस्ट और पांच टी20 मैच खेलेगा इंग्लैंड

लंदन
इंग्लैंड इस साल अक्टूबर के आखिर में शुरू होने वाले छह सप्ताह के न्यूजीलैंड दौरे में दो टेस्ट मैच और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। ईसीबी ने शुक्रवार को कहा कि पहला टेस्ट मैच माउंट मानगुनुई में 21 नवंबर से और दूसरा टेस्ट हैमिल्टन में 29 नवंबर से खेला जाएगा। टेस्ट मैचों से पहले क्राइस्टचर्च (एक नवंबर), वेलिंगटन (तीन नवंबर), नेल्सन (पांच नवंबर), नेपियर (आठ नवंबर) और आॅकलैंड (10 नवंबर) में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।