पुलिस सब-इंस्पेक्टर व प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती
जयपुर
ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं के पास पुलिस विभाग में नौकरी (Police Jobs) पाने का मौका है। पुलिस सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) और प्लाटून कमांडर (Platoon Commander) के सैकड़ों पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इस वैकेंसी (Vacancy) के लिए आवेदन करने का अब आखिरी मौका बचा है।
जॉब नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक आगे दिया गया है। उस लिंक पर क्लिक करके आप आसानी से इस सरकारी नौकरी (Govt Job) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पदों की डीटेल
सब-इंस्पेक्टर (एपी- नॉन टीएसपी) - 663 पद
सब-इंस्पेक्टर (एपी- टीएसपी) - 81 पद
सब-इंस्पेक्टर (आईबी- नॉन टीएसपी) - 63 पद
सब-इंस्पेक्टर (आईबी - टीएसपी) - 01 पद
प्लाटून कमांडर (नॉन-टीएसपी) - 38 पद
सब-इंस्पेक्टर (एमबीसी- टीएसपी) - 11 पद
कुल पदों की संख्या - 859
जरूरी योग्यताएं
किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा हिन्दी (देवनागरी) लिखने और राजस्थानी संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए। उम्र सीमा 20 से 25 साल के बीच मांगी गई है। आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
कैसे करें अप्लाई
ये भर्तियां राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा की जा रही हैं। इसके लिए आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना है। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 10 मार्च 2021 है। जेनरल, बीसी (क्रीमी लेयर) के लिए 350 रुपये, बीसी (नॉन क्रीमी लेयर) और राजस्थान के स्पेशल बीसी के लिए 250 रुपये, राजस्थान के एससी, एसटी व दिव्यांग के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क है।
ये भी पढ़ें : ESIC Jobs 2021: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में ग्रुप सी के 6552 पदों पर बंपर वैकेंसी, पे-स्केल 81 हजार तक
कैसे होगा चयन
लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
bhavtarini.com@gmail.com

