बुलेवर्ड स्ट्रीट: बोर्ड आॅफ डायरेक्टर की मीटिंग में पास होने के बाद जारी होंगे टेंडर
भोपाल
शहर की सबसे प्राइम लोकेशन कही जाने वाली स्मार्ट सिटी बुलेवर्ड स्ट्रीट के प्लॉटों के बेचने की बात सामने आते ही अब सबकी निगाहें इसकी निविदा पर टिकी हुई है। कंपनी के अफसर जमीन के विक्रय से जुड़े कामों को लेकर इन दिनों माथापच्ची में लगे हुए हैं।
अफसरों को लैंड मॉड्राइजेंशन (भूमि मुद्रिकरण) का काम सौंपा गया है। जिसमें अफसर जमीन से जुड़े सारे पहलुओं को लेकर अपनी एक रिपोर्ट तैयार करेंगे। रिपोर्ट के तैयार होने के बाद रिसोर्स फॉर प्रपोजल (आरएफपी) में प्लॉट का साइज और कीमत तय की जाएगी। फिर बोर्ड आॅफ डायरेक्टर की मीटिंग में प्रपोजल पास होने के बाद टेंडर जारी किए जाएंगे। इन सब काम में लगभग एक माह लेगा। अब देखना यह है कि कौन-कौन वीआईपी यहां पर प्लॉट खरीदते है। क्योंकि इस इलाके को वीआईपियों के लिए ही स्मार्ट बनाया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ आदित्य सिंह का कहना है कि बोर्ड आॅफ डायरेक्टर की मीटिंग में सब फाइनल होगा। फाइनल होने के बाद निविदा निकली जाएगी। रिसोर्स फॉर प्रपोजल (आरएफपी ) में तय किया जाएगा प्लॉट का साइज और कीमत। प्रपोजल को बोर्ड आॅफ डायरेक्टर पास करेंगे। तब जमीन के बेचने को लेकर हरी झंड़ी दी जाएगी।
बुलेवर्ड स्ट्रीट के दोनों ओर की लगभग 7 एकड़ जमीन के विक्रय को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसमें बड़े और छोटे सभी साइज के प्लॉट विक्रय के लिए रहेंगे। इनका साइज और कीमत को लेकर मंथन चल रहा है। चूंकि यह शहर का सबसे पॉश एरिया है। इसलिए कीमत भी उस हिसाब से तय की जाएगी। इधर, सबसे बड़े प्लॉट का साइज एक एकड़ तक रह सकता है।
bhavtarini.com@gmail.com 
