मंत्री मरकाम की पश्चिम बंगाल के मंत्री बैनर्जी से सौजन्य भेंट

मंत्री  मरकाम की पश्चिम बंगाल के मंत्री बैनर्जी से सौजन्य भेंट

 भोपाल

आदिम जाति कल्याण मंत्री श्ओमकार सिंह मरकाम ने आज कलकत्ता में पश्चिम बंगाल के आदिम जाति कल्याण मंत्री राजीव बैनर्जी से सौजन्य भेंट की। मरकाम और  बैनर्जी ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों की भलाई के लिये दोनों राज्यों में क्रियान्वित कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारियों का आदान-प्रदान किया।

मंत्री  मरकाम ने  बैनर्जी को मध्यप्रदेश भ्रमण के लिये आमंत्रित किया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के प्रमुख सचिव  दुष्यंत नरिवाला एवं विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

डिण्डौरी में मंत्री श्री मरकाम

मंत्री  मरकाम 4 सितम्बर को डिण्डोरी जिले के दौरे पर रहेंगे। मरकाम जिले के बजाग में तहसील कार्यालय के भूमि-पूजन करेंगे और बम्हनी समनापुर में 'आपकी सरकार-आपके द्वार' कार्यक्रम में शामिल होंगे।