मध्यप्रदेश की पूजा जाट एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी

मध्यप्रदेश की पूजा जाट एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी

भोपाल
थाईलैण्ड के बैंकांक में 9 से 14 जुलाई तक होने वाली जूनियर एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश मार्शल आर्ट कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी पूजा जाट भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।वे 53 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिभा प्रदर्शन करेंगी। खेल संचालनालय की आज जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार साई सेंटर लखनऊ में आयोजित महिला कुश्ती प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन करने पर पूजा का एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ है। उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी और संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस.एल. थाउसेन ने पूजा जाट को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस चैम्पियनशिप के लिए मध्यप्रदेश कुश्ती अकादमी की मुख्य प्रशिक्षक रेखारानी को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। जूनियर वर्ग में पहली बार अकादमी की खिलाड़ी का एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ है। इससे पूर्व अकादमी की खिलाड़ी प्रियांशी प्रजापति अंडर-15 वर्ग में जापान में आयोजित एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।