मध्य प्रदेश में 2080 से ऊपर पहुंची कोरोना पॉजिटिव की संख्या
भोपाल
मध्य प्रदेश में काेराेना संक्रमिताें का आंकड़ा 2 हजार के पार पहुंच गया है। अब तक कुल 2081 लाेग संक्रमित हो गए हैं। प्रदेश में 99 की जान गई है। रविवार तक 155 नए संक्रमित मिले और 8 लाेगों की मौत हुई। इस बीच राहत की खबर यह है कि कुल 399 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। संक्रमण के बीच प्रदेश का इंडस्ट्रियल हब कहे जाने वाले पीथमपुर में उद्योगों के ताले रविवार से खुल गए यहां पर 206 इंडस्ट्री में काम शुरू हुआ।
अब तक 100 मौतें
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 2052 लोग संक्रमित हैं। केन्द्र सरकार का एक दल इंदौर में कोरोना नियंत्रण कार्यों पर नजर रखे हुए है। शनिवार को दल ने आधिकारियों के साथ केन्द्र के नए आदेश पर चर्चा की। केन्द्रीय दल के प्रमुख अभिलक्ष्य लिखी ने स्पष्ट किया कि अभी इंदौर इस आदेश पर अमल करने की स्थिति में नहीं है। दुकानें खोलने के निर्देशों पर समझकर निर्णय करें। कोई भी निर्णय शहर के हॉटस्पॉट इलाकों को छोड़कर लिया जाए।
भोपाल में एक साथ 45 जमाती मिले
राजधानी में शनिवार को 45 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें 21 जमाती हैं। सुबह 9, जबकि देर रात 12 जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 19 को एयरपोर्ट रोड पर बने हज हाउस में रखा गया था, जबकि 2 होम आइसाेलेशन में थे। इनके सैम्पल दो-तीन दिन पहले ही लिए गए थे। जबकि इनमें से अधिकतर को 31 मार्च को ही क्वारैंटाइन कर दिया गया था। बड़ा सवाल यह है कि आखिर इनके सैम्पल लेने में प्रशासन ने 23 दिन क्यों लगा दिए। प्रशासन अब इनके संपर्क में रहे 500 लोगों की तलाश कर रहा है। इन्हें मिलाकर अब तक 56 जमाती पॉजिटिव मिल चुके हैं।
उज्जैन ने बढ़ा दी टेंशन
इंदौर-भोपाल के बाद उज्जैन ने शिवराज सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। कोरोना वायरस उज्जैन में भी तेजी से पांव पसार रहा है। उज्जैन के साथ दिक्कत यह है कि सैंपल टेस्टिंग की व्यवस्था शहर में नहीं है। ऐसे में रिपोर्ट आने में वक्त लग जाता है। उज्जैन से सैंपल कलेक्ट कर इंदौर या भोपाल भेजा जाता है। इन दोनों जिलों में पहले से हजारों सैंपल पेंडिंग हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उज्जैन में कोरोना वायरस के कारण 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि जिले में सक्रमितों का आंकड़ा 106 हो गया है।
bhavtarini.com@gmail.com 
