राज्यपाल लालजी टंडन से उट नाथ ने की मुलाकात

राज्यपाल लालजी टंडन से उट नाथ ने की मुलाकात

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज राजभवन पहुंचकर नवागत राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। इससे पहले दोनों में शपथ ग्रहण समारोह के बाद बातचीत हुई थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसे सौजन्य मुलाकात बताया है। हालांकि सियासी हलकों में मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर चल रही चर्चाओं से इस मुलाकात को जोड़कर देखा जा रहा है। इधर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद राज्यपाल आज अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश रवाना हो गए हैं। वे सुबह करीब 11.30 बजे विशेष विमान से लखनऊ के लिए रवाना हुए।