वायनाड में राहुल ने किया रोड शो, बोले- मुझे चुनने के लिए धन्यवाद
नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद नेताओं के द्वारा जनता को धन्यवाद करने की प्रक्रिया जारी है. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल पहुंच रहे हैं, दोनों ही नेता यहां अपनी-अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. चुनाव खत्म होने के बाद राहुल गांधी पहली बार जनता के सामने होंगे. राहुल अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में रहेंगे, तो वहीं प्रधानमंत्री कोच्चि के गुरुवयूर मंदिर में पूजा करेंगे.
राहुल का रोड शो शुरूकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के मलप्पुरम जिले के कलिकावु में पहुंचे हैं. यहां वह रोड शो निकाल रहे हैं.
कालीकट एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधीतीन दिन के केरल दौरे पर निकले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कालीकट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. यहां पर कांग्रेस और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेताओं ने राहुल का स्वागत किया.
bhavtarini.com@gmail.com 