10 महीने में हुए 3 हजार से अधिक तबादले किये सरकार ने

10 महीने में हुए 3 हजार से अधिक तबादले किये सरकार ने

भोपाल
प्रदेश में एक से 30 अप्रैल तक सरकारी विभागों में तबादले होंगे। लंबे समय बाद तबादलों पर से प्रतिबंध हटेगा। ये सरकार की आधिकारिक घोषणा है, जो उसने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में की थी। लेकिन, आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि पिछले साल 23 मार्च को सत्ता में आने के अगले दिन से ही भाजपा सरकार ने तबादले शुरू कर दिए थे।

दरअसल मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के सत्ता पर काबिज होने के बाद से तबादलों का दौर देखा जा रहा है। 10 महीने में शिवराज सरकार ने 3000 से अधिक तबादले किए है। जिसमें 80 से 90 फ़ीसदी कलेक्टर (collector) के ट्रांसफर हुए हैं। वहीं 187 आईएएस (IAS) को इधर से उधर किया गया है। वहीं 160 आईपीएस (IPS)  अफसरों को भी नई पदस्थापना दी गई है।

बता दें कि सबसे अधिक तबादले स्कूली शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग में देखने को मिले हैं। इसके बाद पंचायत विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग में भी तबादलों का दौर देखा गया है।जहां स्कूल शिक्षा विभाग में 400 उच्च शिक्षा में 200 तबादले हुए। वन विभाग में 300 और महिला एवं बाल विकास विभाग में भी 70 नई पदस्थापना देखने को मिली है।

सबसे ज्यादा अबतक नगरीय विकास विभाग में 400 पंचायत एवं ग्रामीण विकास में 500 तबादले किए गए हैं। जबकि कृषि विभाग में 100 और पुलिस विभाग में 400 तबादले सरकार ने पिछले 10 महीने में किए हैं। वहीं स्वास्थ विभाग में 190 और परिवहन विभाग में 50 तबादले किए गए हैं।